अलीगढ़ में सेटेलाइट से हो रही पराली जलाने की निगरानी
अलीगढ़ में सेटेलाइट से हो रही पराली जलाने की निगरानी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी अलीगढ़ जनपद में सेटेलाइट से शुरू कर दी गई है। अगर कहीं पर भी कोई किसान पराली जलाता मिलता है तो उस मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि जिला प्रशासन पराली प्रबंधन के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। कृषि एवं अन्य सहयोगी विभागों की मदद से सभी किसानों को सचेत कर दिया गया है कि फसलों के अवशेष एवं पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने चेकिंग टीमों का गठन कर दिया है। प्रदूषण की रोकथाम एवं उसके नियंत्रण के लिए तहसील, विकास खंड, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर पराली जलाने के दुष्परिणामों और एनजीटी के नियमों के प्रति किया जाएगा। उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि एनजीटी द्वारा कृषि भूमि के 2 एकड़ से कम होने की दशा में 500 रूपये प्रति घटना, कृषि भूमि के 2 एकड़ से 5 एकड़ तक होने की दशा में अर्थ दंड 5000 रूपये प्रति घटना और कृषि भूमि के 5 एकड़ से अधिक होने की दशा में अर्थदंड 15000 रूपये तक प्रति घटना का प्रावधान किया गया है। किसान धान की पराली, गन्ने की पताई एवं क…