बुलंदशहर। छेड़छाड़़ से परेशान छात्रा फांसी के फंदे पर झूली, मौत

बुलंदशहर। छेड़छाड़़ से परेशान छात्रा फांसी के फंदे पर झूली, मौत
रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर : महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है हालिया मामला शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अजनारा से सामने आया है जहां स्कूल में नाबालिग छात्रा से सहपाठी छात्र ने छेड़छाड़ की इतना ही नहीं मामले की शिकायत करने पर दबंग मनचले छात्र ने अपने साथियों के साथ पीड़ित छात्रा के घर पर धावा बोल दिया और गाली-गलौच व उठा ले जाने की धमकी दी। इतने पर भी मन नहीं भरा तो अगले दिन छात्रा के साथ फिर से मनचले छात्र ने बदसलूकी की उठा ले जाने की धमकी दी आहत हाइस्कूल की छात्रा ने घर पहुंच कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनारा में रोते बिलखते परिजन जिसने छेड़छाड़़ से परेशान हो कर घर में फांसी लगा मौत को चुन लिया लगभग 15 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा कुमारी रश्मि क्षेत्र के एक इन्टर कॉलेज में पढ़ती थी दो दिन पहले क्लास के अन्दर सहपाठी छात्र ने छात्रा से छेड़छाड़ की और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। जब इसकी शिकायत छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल से की प्रिंसिपल ने आरोपी छात्र को फटकार लगाई और छात्रा को उसके घर छोड़ गए।  आरोप है शाम को आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ छात्…