अलीगढ़। हरदुआगंज के सपेराभानपुर में युवक ने लगाया जबरन धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप ..….देखे वीडियो

अलीगढ़। हरदुआगंज के सपेराभानपुर में युवक ने लगाया जबरन धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप ..….देखे वीडियो
रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सपेराभानपुर निवासी मुकेश कुमार ने गांव के ही दबंगो पर धर्मपरिवर्तन न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।  इस सम्बंध में मुकेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है अनुसूचित जाति के मुकेश ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग ईसाई धर्म अपना चुके है और अब वही लोग उसका व उसके परिवार का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।  इधर खबर पाकर पहुंचे अखंड भारत हिन्दू सेना के पदाधिकारी शिवम हिन्दू ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सभी लोग हरदुआगंज थाने का घेराव करेंगे। मौके पर केतन शर्मा, रामकुमार आर्य, सुमित शर्मा, बबलू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। देखें वीडियो,,,