अलीगढ़ | रैली स्थल के पास भगवान श्रीराम व जिन्ना की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
अलीगढ़ | रैली स्थल के पास भगवान श्रीराम व जिन्ना की तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र डेस्क समाचार दर्पण लाइव इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा रालोद की संयुक्त रैली में लगे पोस्टर पर भगवान श्रीराम और जिन्ना की तस्वीर थी। बताया जाता है कि अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की रैली का विरोध करने वाले रैली स्थल के आसपास यह पोस्टर लगवाए थे। श्री राम व जिन्ना की तस्वीर होने से पोस्टर चर्चा का केंद्र बना रहा। पोस्टर में लिखा था अखिलेश यादव पाकिस्तान से चुनाव जीत सकते हैं उत्तर प्रदेश से नहीं। हालांकि पोस्टर किसने लगवाया और किस मकसद से लगवाया यह किसी को मालूम नहीं है। पोस्टर में यह भी लिखा था अखिलेश यादव जिन्ना साहब को चुनावी मैदान में उतारकर युवाओं और महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। सलीम शेरवानी, नरेश उत्तम, मसूद ने कसे तंज जयंत से पहले आयोजन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व रालोद प्रदेशाध्यक्ष डॉ.मसूद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। इन तीनों नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाला समय आपका है। आपकी उंगली में …