बुलंदशहर। जिला न्यायाधीश व डीएम - एसएसपी ने जेल का किया निरीक्षण

बुलंदशहर। जिला न्यायाधीश व डीएम - एसएसपी ने जेल का किया निरीक्षण
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर :  जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र ने डीएम और एसएसपी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों के खाने की गुणवत्ता की जांच की। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश  यशवंत कुमार मिश्र  व  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला एवं पुरुष बंदी बैरक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही रोटरी क्लब बुलन्दशहर फ्रेंड्स के सहयोग से पुरुष महिला बंदियों को कम्बल वितरित किए गए तथा महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया एवं महिला बंदियों के बच्चों के लिए भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी की गई साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बंदियों के बच्चों के साथ अच्छा एवं मधुर व्यवहार किया जाए।  जिससे उनका समुचित विकास हो सके। साथ ही समय-समय पर बच्चों को मिठाई एवं टॉफी आदि भी देने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक, जेलर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहात व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम …