बुलंदशहर। नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
बुलंदशहर। नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम ब्यूरो ललित चौधरी अरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। सोमवार की रात गांव निवासी युवक शराब के नशे में फांसी के फंदे पर झूल गया। जिसकी जानकारी से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। मामले में किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने चेकिंग करते समय युवक को तमंचे सहित दबोचा स्याना। नगर के बुलंदशहर स्टैंड स्थित मार्केट में तमंचा लेकर घूम रहा एक युवक मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। कोतवाल छोटे सिंह के मुताबिक गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ कर उस युवक की तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वयं को मोहल्ला पट्टी डहर का अरविंद बताया।