बुलंदशहर। किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी खुर्जा। नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना छह दिसंबर रात की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रात में नाबालिग बेटी जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसके कपड़ों पर खून देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने सारी बात बता दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बुधवार शाम पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।