नोएडा। डा. शर्मा डेंटल केयर सेंटर ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर, उमड़ी भीड़
नोएडा। डा. शर्मा डेंटल केयर सेंटर ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर, उमड़ी भीड़ रिपो० रिशू कुमार डा. शर्मा डेंटल केयर सेंटर ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर, उमड़ी भीड़, शिविर में दांतो के बारे में लोगों को जागरूक किया। नोएडा। बुधवार को डा. शर्मा डेंटल केयर सेंटर द्वारा यामा विहार में शिविर लगाया गया शिविर में मरीजों के दांतो की निःशुल्क जांच कर दवाई बांटी है निःशुल्क शिविर में 125 मरीजों ने पंजीकरण कराया है नोएडा के सेक्टर 49 स्थित यामा बिहार में डा. शर्मा डेंटल केयर सेंटर के तत्वधान में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। आयोजित शिविर में आस-पास के करीब 125 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया है शिविर में चिकित्सक डा. नेहा शर्मा ने मरीजों के दांतों की निःशुल्क जांच की जिसके उपरांत मरीजों की जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई गई डा. नेहा शर्मा ने बताया कि लोग दांतो में होने वाली बीमारियों को लेकर अंजान है जानकारी के अभाव में दांतों में कभी-कभी बड़ी समस्या भी हो जाती है, इस लिए शरीर की तरह अपने दांतो की देख-रेख जरूरी है प्राकृतिक दांत दोबारा नहीं आएंगे खराबी आने पर सिर्फ ठीक होगा। आयोजित शिविर में डा. आयुष शर्मा सहित शिवांक शर्मा का सहयोग रहा है शिविर में जांच कराने…