अलीगढ़ : हेमवंत चौहान के खिलाफ गुंडा एक्ट का नोटिस तामील
अलीगढ़ : हेमवंत चौहान के खिलाफ गुंडा एक्ट का नोटिस तामील ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ बरौली विधान सभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट न मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से दावेदारी करने वाले हेमवंत सिंह चौहान का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के बाद से मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। पुलिस ने नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद डीएम आवास पर धरना-प्रदर्शन एवं हंगामे के बाद सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को आधार बनाते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस पर बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल के न्यायालय से उनके खिलाफ गुंडा एक्ट एवं कारण बताओ का नोटिस जारी किया गया है। जिसे खैर कोतवाली पुलिस के जरिए उनके पैतृक गांव बामौती में देर शाम तामील कराया गया है, जिसमें युवा नेता हेमवंत सिंह चौहान को शुक्रवार को सुबह दस बजे न्यायालय में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। कोतवाली खैर के बामौती गांव के निवासी हेमवंत सिंह चौहान ने भाजपा से टिकट न मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से टिकट लेकर बरौली से नामांकन किया था। हालांकि नामांकन पत्र की जांच में प्रस्तावकों की संख्या पूरी न होने पर हेमवंत का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इनके अलावा पांच अन्य प्रत्…