बुलंदशहर। सिरेमिक पॉटरी की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, आधा दर्जन लोग मलबे में दबे, एक महिला की मौत - जानिए पूरा मामला।

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, सिरेमिक पॉटरी सेंटर एरिया की छत गिरने से उसके मलबे में आधा दर्जन से अधिक लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बुलंदशहर के खुर्जा में शुक्रवार को सिरेमिक पॉटरी की छत गिर गई। जिसके नीचे दबी एक महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है, खुर्जा के पॉटरी सेंटर एरिया में स्थित महाशक्ति पॉटरी में इंसुलेटर बनाने का कार्य होता है।

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने इस हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। और एक व्यक्ति के मलबे के अंदर दबे होने की बात कही है। ग़ाज़ियाबाद से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। डीएम सीपी सिंह व एसएसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं, 

बता दें गाटर, सिल्ली से बनाई गई छत पर ज़्यादा वजन रखने से छत गिरी गई। शुक्रवार सुबह पॉटरी स्थित एक एरिया में अचानक भरभरा कर गटर पटिया से बनी छत गिर गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, कार्य करने वाले मजदूरों की माने तो करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। 

जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया, पुलिस प्रशासन समेत अन्य लोग राहत कार्य में जुट गए। इस दौरान एक महिला को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से कैलाश अस्पताल भेज दिया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, वही मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, उधर प्रशासन ने राहत कार्य के लिए एनडीएफ की टीम को मौके पर बुलाया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0