विधानसभा चुनाव। भाजपा ने सपा पर साधा निशाना ' मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद बहू अपर्णा यादव की पार्टी के साथ '
विधानसभा चुनाव। भाजपा ने सपा पर साधा निशाना ' मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद बहू अपर्णा यादव की पार्टी के साथ ' ब्यूरो डेस्क, उत्तर प्रदेश लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शुक्ला ने दावा किया कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मन से समाजवादी पार्टी के साथ नहीं हैं और उनका आशीर्वाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। शुक्ला ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में सिंह के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश ने जब करहल से चुनाव लड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा, लेकिन आज उनकी यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव को करहल लेकर गए हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि जिस पिता के साथ अखिलेश ने औरंगजेब जैसा व्यवहार किया था, आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं हैं और उनका आर्शीवाद बहू (अपर्णा यादव) की पार्टी के साथ है। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव ऐन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अपर्णा पिछली बार लखनऊ कैंट विधानसभा क्…