बुलंदशहर। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बुलंदशहर। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सुरजभान सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में दिनांक 22 और 23 फरवरी 2022 को हुआ।  इसमें शिकारपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र एवं स्कूलों से आए 426 खिलाडी भैया और बहनों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद तथा टीम गेम में बॉलीवाल, खो - खो की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।  23 फरवरी को समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित, विशिष्ट अतिथि शिकारपुर सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, तथा विद्या भारती के विजेंद्र दत्त शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी अमित पाठक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, निखिल शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।  जिले से आए जिला युवा अधिकारी और शिकारपुर सीओ, द्वारा खिलाड़ियों को खेल का महत्व समझाया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनू कुमार, रुच…