बुलंदशहर। सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की गई जान

बुलंदशहर। सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की गई जान
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/रामघाट। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी दो छात्रों को गांव के ही बाइक सवार ने रौंद दिया। जिससे एक छात्र की मौत हो गई तथा दूसरा घायल हो गया। ग्राम महाराजपुर निवासी जितेंद्र (15) पुत्र ओमपाल अपने दोस्त देवेश के साथ ट्यूशन पढ़ने जरगवां जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राहुल की बाइक से टक्कर लगने पर जितेंद्र और देवेश घायल हो गए। घायल जितेंद्र को उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि देवेश को उपचार के बाद परिजन घर ले गए।  छात्र की मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । रामघाट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक छात्र के पिता ओमपाल सिंह ने प्रधानी रंजिश को लेकर अपने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं थाना रामघाट प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक छात्र के परिजनों द्वारा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।  हादसे में बाइक सवार वृद्ध की गई जान सिकंदराबाद। एनएच 91 स्थित दादरी-सिकंदराबाद के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध घायल हो गया। जिससे दादरी…