बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष को मॉल के आवंटियों ने सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष को मॉल के आवंटियों ने सौंपा ज्ञापन रिपो० रिशू कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया से मिलकर जिला पंचायत मॉल के आवंटियों ने कब्जा दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। आवंटियों ने गुलावठी में जिला पंचायत अध्यक्ष से उनके आवास पर मिलकर मुलाकात कर अपनी मांग रखी। बुलन्दशहर। जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया से मिलकर जिला पंचायत मॉल के आवंटियों ने कब्जा दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया के आवास पर जिला पंचायत माल के आवंटिगणो द्वारा भेंट कर जल्द पजेशन को लेकर ज्ञापन सौंपा और निवेदन किया कि जब जिला पंचायत मॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तब दो साल के अन्दर पजेशन देने की बात कही गई थी। परन्तु आज 6-7 साल बीत जाने के बाद भी पजेशन नहीं दिया गया है जिस कारण मोल में फ्लेट और दुकान खरीदने वालों को भारी क्षति हो रही है। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने कहा इस मोल को लेकर बहुत सारी अड़चनें थी जो दूर कर दी गई है पिछले बीते कई वर्षों में इस माल को अनदेखा किया गया है परन्तु इस माल में पैसा लगाने वालों का दर्द में समझती हूं पजेशन से सम्बन्धित सारे काम पूर्ण हो चुके है बहुत जल्द हम मोल के 100% पैसा…