मथुरा बस अग्निकांड : तोशिबा कम्पनी के जीएम की जलकर हुई थी मौत, छोटे भाई ने की शिनाख्त
मथुरा बस अग्निकांड : तोशिबा कम्पनी के जीएम की जलकर हुई थी मौत, छोटे भाई ने की शिनाख्त ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ मथुरा के पुराने बस अड्डे पर बुद्ध विहार की अनुबंधित बस में जिंदा जलकर मरे व्यक्ति की शिनाख्त तोशिबा कपंनी के जीएम शैलेश उपाध्याय के रूप में हुई है। उनकी शिनाख्त बहनोई और छोटे भाई ने पोस्टमार्टम हाउस आकर की। इसके अलावा उनके मोबाइल की लोकेशन भी शाम 6:30 बजे तक पुराने बस अड्डे की आ रही थी। बुधवार को उनके दोनों बेटे आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। बस के चालक और परिचालक के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलीगढ़ में तोशिबा कंपनी के जीएम शैलेश उपाध्याय (52) निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़ रविवार को बस से वृंदावन के बैरागी बाबा आश्रम गए थे। यहां पर शैलेश अपने भांजे रुद्राक्ष के जनेऊ संस्कार में शामिल हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह अलीगढ़ जाने के लिए मथुरा के पुराने बस अड्डे पहुंचे। यहां बुद्ध विहार डिपो की अनुबंधित बस में सवार हो गए। इसी दौरान बस में लगी आग के बाद वह खिड़की से कूदने के लिए आए, पर भारी शरीर होने के कारण बस में फंसे रहने के कारण जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। उधर, देर रात जब शैलेस अलीगढ़ नहीं पहुंचे तो रिश्तेदारों व परिजनों को चिंता हुई। उनका …