वैक्सीन बनाने वाली बिबकोल के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कंपनी पर गंभीर आरोप - जानिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह
वैक्सीन बनाने वाली बिबकोल के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कंपनी पर गंभीर आरोप - जानिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुलंदशहर में पोलियों वैक्सीन निर्माता कंपनी बिबकॉल के कुछ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे है। हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने, घोटाला किये जाने, कुछ कर्मचारियों के नियमविरुद्ध प्रमोशन करने आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिये क्या है बिबकॉल जनपद बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में भारत सरकार की पोलियो वैक्सीन निर्माता कंपनी बिबकोल स्थित है। बिबकॉल द्वारा भारत में लगभग 20-25 प्रतिशत पोलियो वैक्सीन का निर्माण कर देश भर में आपूर्ति की जाती है। भारत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गत वर्ष भारत सरकार की बिबकॉल कंपनी को कोरोना की कोवैक्सीन बनाने की मंजूरी दी गई थी और कंपनी में अक्टूबर 2021 से कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू होना था, मगर अभी तक बिबकॉल में कोरोना की कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हो सका है, हालांकि कंपनी के वीसी बताते हैं कि शीघ्र ही को वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो सकेगा। 15 फरवरी से जारी है विप कॉल क्रांतिकारी एंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल 15 फरवरी से बिबकोल कंपनी के कु…