यूपी में हार के बाद जयंत चौधरी की रालोद ने भंग किए अपने सभी संगठन, सपा संग गठबंधन में रालोद ने लडा था चुनाव - जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी में हार के बाद जयंत चौधरी की रालोद ने भंग किए अपने सभी संगठन, सपा संग गठबंधन में रालोद ने लडा था चुनाव - जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटें जीतीं वहीं सपा ने 111 और आरएलडी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है गठबंधन में रालोद को 33 सीटें मिली थीं, इनमें से आठ पर सफलता प्राप्त की। लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी/रालोद) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा-आरएलडी गठबंधन की हार के बाद सोमवार को अपने प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटें जीतीं जबकि सपा ने 111 और आरएलडी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की। जयंत चौधरी की पार्टी रालोद ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। रालोद ने लिखा, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला व सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। सपा के साथ गठबंधन करने के बाद यूपी चुनाव में रालोद को 8 सीटें हासिल हुई हैं। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला व सभ…