अलीगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर लाठी-डंडे से पत्नी की पिटाई, गर्भवती को पीटा, बच्चे की मौत हालत गंभीर

अलीगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर लाठी-डंडे से पत्नी की पिटाई, गर्भवती को पीटा, बच्चे की मौत हालत गंभीर
ब्यूरो ललित चौधरी अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए गर्भवती पत्नी से मारपीट कर उसका गर्भ गिराने का मामला सामने आया है। महिला की मां ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए दामाद और उनके घर वालों ने उनकी बेटी की लात घूसे और लाठी-डंडे से पिटाई की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।  मारपीट के कारण बेटी को गंभीर चोट आई और गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। महिला का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। तीन साल पहले हुआ था निकाह क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर निवासी शाहना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का निकाह तीन साल पहले इरफान के साथ किया था। उस समय उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया, लेकिन निकाह के बाद ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ।  आए दिन रुपए और मोटर साइकिल की मांग करने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने। पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी को ससुराल जनों ने उनकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मारपीट के कारण अस्पताल में ब…