बुलंदशहर। तंबाकू युक्त पान मसाला बेचने वालों के खिलाफ चलाया अभियान : एक दर्जन से अधिक दुकानों के काटे गए चालान, दुकानों पर छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप
बुलंदशहर। तंबाकू युक्त पान मसाला बेचने वालों के खिलाफ चलाया अभियान : एक दर्जन से अधिक दुकानों के काटे गए चालान, दुकानों पर छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। स्याना तहसील क्षेत्र में गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाले पर प्रतिबंध लागू होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को गुटखा बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में करीब दर्जनों दुकानों पर फाइन किया गया। हालांकि इस अभियान के लिए विभिन्न इलाकों में कई टीमें लगाई है। मंगलवार को तंबाकू व गुटखा की दुकानों व गुमटियों पर खुलेआम बिक्री की सूचना पर बुगरासी रोड, गढ रोड, बुलंदशहर स्टैंड, मेन बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान दल ने तम्बाकू उत्पाद एवं गुटका के थोक व फुटकर विक्रेता के दुकानों पर छापेमारी की गई। अभियान में लगभग कई दुकानदारों पर कोटपा अधिनियम की धारा 6 (ए) एवं धारा 7 (क) के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया। दल के सदस्यों ने विभिन्न ब्रांडों के पान मसाला एवं जर्दा का विक्रय संचालक द्वारा करते हुए पाया गया। एक दर्जन से अधिक दुकानों के काटे गए चालान बुलंदशहर स्टैंड से गढ रोड तक प्रतिबंधित गुटखा को दुकानदारों के द्वारा खुलेआम बेचें जाने के खिलाफ सघन अभियान चलाकर करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों पर फाइन किया गया। इस छापेमारी…