बुलंदशहर। सफाई कर्मी कर रहे मौज और बच्चों के हाथ में किताब की जगह दिख रही झाडू : प्रशासन मौन
बुलंदशहर। सफाई कर्मी कर रहे मौज और बच्चों के हाथ में किताब की जगह दिख रही झाडू : प्रशासन मौन रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। बालश्रम को लेकर कितनी बार आवाजें उठाई गयी है इसे रोकने की कितनी बार कोशिश की गयी है लेकिन आज भी कई इलाकों में ये प्रचलित है साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए जहां कर्मचारी तैनात किए गए है वहां भी बच्चों से सफाई करवाई जा रही है। शिकारपुर नगर पालिका में तैनात किए गए सफाई कर्मी अपने घरों और दफ्तरों में बैठ कर मौज मस्ती कर रहे हैं और उनकी जगह पर नाबालिग बच्चें काम कर रहे है जो बक्त बच्चों के हाथ में कलम किताबों का होता है उस वक्त नगर पालिका की तरफ से बड़ी लापरवाही बरतते हुए नाबालिग बच्चे के हाथ में नगर की सफाई की जिम्मेदारी दे दी जाती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शिकारपुर कस्बा का बताया जा रहा है जहां नगर की सफाई करता हुआ एक नाबालिग बच्चा साफ दिखाई दे रहा है झाड़ू लगा रहा यह नाबालिग या तो किसी सफाई कर्मचारी का हैं या किसी सफाई कर्मचारी द्वारा मजदूरी पर भेजा गया है यह कोई शिकारपुर नगर पालिका का पहला मामला नहीं है ऐसे मामलों में पहले से ही शिकारपुर नगर पालिका में चर्चित रहे है। जबकि वायरल वीडियो की जानकारी नगर पालिका चेयरमैन फूलवती रान…