यूपी में आठ एग्जिट पोल का अनुमान, किसको मिलेगा बहुमत, किसकी बनेगी सरकार - पढ़िए साथ ही एग्जिट पोल के अनुमान की चर्चा क्या है पाकिस्तानी अखबारों में....

 

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव (यूपी)

उत्तर प्रदेश में सात चरण की वोटिंग एग्जिट पोल का अनुमान है। इसी के साथ नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल पर सभी नजरें गढ़ाए बैठे हैं। 

सीधी टक्कर तो भाजपा और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच देखी जा रही है। इस बार जनता अखिलेश यादव को मौका देगी या योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता संभालेंगे, इसका जवाब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं।

यूपी में आठ एग्जिट पोल का अनुमान, भाजपा को मिलेगा बहुमत, सीएम योगी आदित्यनाथ की होगी वापसी।


यूपी में आठ एग्जिट पोल का ये है अनुमान - देखिए


देशबन्धु के आंकड़ों में सपा को बहुमत का आसार

भाजपा -134-150    

सपा -228-244    

कांग्रेस -1-9

बसपा -10-24

अन्य -0-6


जी न्यूज का एग्जिट पोल

भाजपा - 223-248

सपा - 138-157

बसपा - 5-11

कांग्रेस - 4-9

अन्य - 3-5


इंडिया टुडे एक्सिस

भाजपा -288-326

सपा -71- 101

बसपा -3-9

कांग्रेस -1-3

अन्य -2-3


न्यूज24-चाणक्य का आंकड़ा

भाजपा - 294 

सपा - 105 

बसपा - 02 

कांग्रेस - 01 

अन्य- 01


टाइम्स नाउ वीटो

भाजपा - 225 

सपा - 151 

बसपा - 14 

कांग्रेस - 09 

अन्य- 4


रिपब्लिक Matrize

भाजपा - 262-277 

सपा - 119-134 

बसपा - 7-15 

कांग्रेस - 03-08 

अन्य- 00



रिपब्लिक P Marq

भाजपा - 240 

सपा - 140 

बसपा - 17 

कांग्रेस - 00 

अन्य- 02


(इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो)

भाजपा - 180-220

सपा - 168-208

बसपा - 2-12

कांग्रेस - 2-8

अन्य - 2-4


इंडिया न्यूज, जन की बात

भाजपा- 222-260

सपा- 135-165

बसपा- 4-9

कांग्रेस- 1-3

अन्य- 3-4


एबीपी सी वोटर का सर्वे

भाजपा+ - 228-244

सपा+ - 132-148

बसपा - 13-21

कांग्रेस- 04-08

अन्य- 02-06


एग्जिट पोल के अनुमान की चर्चा पाकिस्तान में भी, पढ़िए क्या चर्चा है पाकिस्तान अखबारों में :-


पाकिस्तान का प्रमुख अखबार 'डॉन' क्या बोला?

डॉन ने एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर अपनी रिपोर्ट को हेडिंग दी है, 'मोदी की पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के लिए तैयार.'

अखबार ने लिखा कि नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के चुनावों में एक शानदार जीत की उम्मीद थी लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं कि उन्हें बहुमत तो मिल रहा है लेकिन पिछली बार के चुनाव से उनकी सीटें कम हुई हैं. हालांकि, अखबार ने एग्जिट पोल के नतीजों की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाए हैं।

डॉन की रिपोर्ट में लिखा गया, 'भारत में एग्जिट पोल हमेशा विश्वसनीय नहीं होते हैं लेकिन चार एग्जिट पोल का औसत निकालने पर ये संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 240 सीटें जीतेगी. 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए ये पर्याप्त से अधिक सीटें हैं.'

रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया, 'बीजेपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने चुनावों में रोजगार और बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाकर चुनाव जीतने की कोशिश की मगर एग्जिट पोल के अनुमानों में बताया गया है कि अखिलेश यादव की पार्टी 150 सीटों पर ही सिमटकर रह जाएगी.'

अखबार ने लिखा है कि विशेषज्ञों का मानना है कि यूपी चुनाव के नतीजे ये तय करेंगे कि अगले प्रधानमंत्री चुनाव में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कही ये बात

पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश पर बीजेपी की जीत मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश को बड़ी उड़ान देगी. इससे मोदी की देश के सबसे लोकप्रिय नेता की इमेज भी काफी मजबूत होगी।

एग्जिट पोल के अनुमानों पर एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगियों को 403 में से 211-277 सीटें मिलने की उम्मीद है, ये पूर्ण बहुमत है।'

अखबार ने लिखा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को कोविड-19 महामारी को ठीक तरीके से न संभाल पाने, उच्च बेरोजगारी दर और किसान आंदोलन को लेकर भारी विरोध सहना पड़ा. लेकिन बीजेपी ने इससे निपटने के लिए अपनी नीतियों का इस्तेमाल किया और लोगों को महामारी के दौरान फ्री राशन उपलब्ध कराया, अपराध को कम किया और हिंदुओं के बीच मोदी की लोकप्रियता का इस्तेमाल किया।

अखबार ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत योगी आदित्यनाथ, जिन्हें मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है, के प्रभाव में बढ़ोतरी करेगी।    

डेली टाइम्स ने क्या लिखा?

पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स ने लिखा है कि पिछली बार 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 312 सीटें हासिल की थी लेकिन इस बार के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी को इस चुनाव में बहुमत तो मिलेगा लेकिन पिछली बार जितनी सीटें नहीं मिलेंगी। अखबार ने एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर कहा कि बीजेपी को इस चुनाव में 240 सीटें मिल सकती हैं।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0