इंस्पेक्टर सुबोध हत्याकांड : इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के 36 आरोपियों पर चलेगा राष्ट्रद्रोह केस, कोर्ट ने दी इजाजत
इंस्पेक्टर सुबोध हत्याकांड : इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के 36 आरोपियों पर चलेगा राष्ट्रद्रोह केस, कोर्ट ने दी इजाजत रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले में 2018 में गोकशी के बाद हुई हिंसा, आगजनी और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में 36 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। इसके लिए सरकार की मंजूरी मिलने के बाद कोर्ट में इसके लिए अपील की गई थी। स्थानीय अदालत ने इस प्रार्थना पर विचार कर इसे मंजूरी दे दी है और केस के 36 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धाराओं में केस चलाने का आदेश दे दिया है। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार स्याना हिंसा, आगजनी मामले में बजरंग दल का नेता योगेश राज भीड़ का नेतृत्वकर्ता था। गौकशी में मिले मांस को लेकर वह चिंगरावठी चौकी के सामने आ गया और इलाके के सैकड़ो लोग इकठ्ठा कर लिए, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी की गयी। घंटों हाईवे जाम करके प्रदर्शनकारी उत्पात करते रहे। इसी दौरान पुलिस चौकी में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने आग लगी दी थी, चौकी में मौजूद कई पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से आग के बीच से निकल पाये। इतना ही नही, चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों को सड़क के बींचों - बीच डालकर उनमें आग लगा दी गयी। प्रदर्शनकारियों की गोली एक सुमित नाम का एक युवक भी मारा गय…