अलीगढ़। अलीगढ़ में बोर्ड परीक्षा में 9 मुन्नाभाई पकड़े गए, 18 पर एफआईआर दर्ज - जानिए अब की बार किस प्रकार से होंगे प्रैक्टिकल

अलीगढ़। अलीगढ़ में बोर्ड परीक्षा में 9 मुन्नाभाई पकड़े गए, 18 पर एफआईआर दर्ज - जानिए अब की बार किस प्रकार से होंगे प्रैक्टिकल
ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। इस बार अलीगढ़ में परीक्षा में नकल करने वाले कुल 9 मुन्नाभाई पकड़े गए, 18 पर एफआईआर दर्ज हुई. एक केंद्र को डिवार करते हुए एक परीक्षा की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति हुई. अलीगढ़ में कुल 15731 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा में 9 मुन्नाभाई पकड़े गए, 18 पर एफआईआर प्रशासन ने अलीगढ़ में नकल पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास किए. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अतरौली क्षेत्र में इस बार सबसे ज्यादा 4 मुन्नाभाई पकड़े गए. खैर व चंडौस से 2-2 मुन्नाभाई पकड़े गए. 1 मुन्नाभाई पिसावा क्षेत्र से पकड़ा गया।  इस तरह से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 9 मुन्नाभाई पकड़े गए. इन नकल माफियाओं के अलावा अन्य 9 प्रकरणों में 18 एफआईआर दर्ज की गईं. नकलची पर कार्रवाई न करने को लेकर एक केंद्र को डिवार करते हुए एक परीक्षा की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति भी की गई। अलीगढ़ में 15731 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा नकल पर सख्ती को देखते हुए परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 15731 रही. अलीगढ़ में हाईस्कूल…