अलीगढ़। 150 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए गंजे की कीमत इंटरनेशनल बाजार में लगभग 20 लाख, कई राज्यों के साथ जुड़े हैं गिरोह के तार

अलीगढ़। 150 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए गंजे की कीमत इंटरनेशनल बाजार में लगभग 20 लाख, कई राज्यों के साथ जुड़े हैं गिरोह के तार
रिपो० सुबेश शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की थाना गांधी पार्क पुलिस ने ऑपरेशन नार्को के तहत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से पुलिस ने लगभग 150 किलो गांजा बरामद किया है, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह तस्कर अन्य प्रदेशों से नशीला पदार्थ लाया करते थे और अलीगढ़ सहित आस-पास के जनपदों में सप्लाई देते थे। इंटरनेशनल बाजार में 20 लाख रुपए कीमत अलीगढ़ एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली थी कि एक ट्रक अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में आ रहा है, और इसमें अवैध गांजा भरा हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इसमें पाया गया कि ट्रक में बड़ी मोटरों के ट्रांसपोर्टेशन की आड़ में एक विशेष प्रकार की कैविटी जो कि इसके अंदर बनाई गई थी, उसमें 28 पैकेट नशीला गांजा ट्रांसपोर्ट कर रहा था. जिनका वजन लगभग 150 किलोग्राम है. इसकी इंटरनेशनल बाजार में लगभग 20 लाख रुपए है। अलीगढ़ और आस-पास के जिलों में सप्लाई इस ट्रक के साथ पुलिस ने दो व्यक्ति…