बुलंदहार। हत्याओं का ठेका लेने वाला हरेंद्र फौजी गिरफ्तार : धनौरा कांड और अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह सिद्धू कांड से जुड़ा हुआ हरेंद्र फोजी का नाम , दिल्ली-पंजाब पुलिस ने दबिश कर हरेंद्र फौजी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बुलंदशहर। शिकारपुर के गांव कुतुबपुर निवासी हरेंद्र फौजी को दिल्ली और पंजाब की पुलिस ने अगौता के गांव फतेहपुर से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में ही उस पर करीब 19 मामले हत्या, लूट फिरौती आदि के दर्ज हैं। हरेंद्र हत्याओं के अलावा विभिन्न मामलों में वारदात कराने की रकम लेता था। साथ ही कई बार वारदातों में शामिल होता और भाड़े पर शूटर लाकर उन्हें हथियार और कार उपलब्ध कराता था। बीते दिनों पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह सिद्धू की हत्या मामले में भी उसके शामिल होने की आशंका है। हरेंद्र फौजी की बीते काफी समय से बाबूगढ़ छावनी में तैनाती थी। कुछ समय पूर्व उसका स्थानांतरण पंजाब हो गया था। बीते दिनों जब जनपद पुलिस ने उसकी बटालियन में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह रिटायरमेंट ले चुका है। जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में वर्ष 2021 में हुए हत्याकांड में उसका नाम सामने आने पर जनपद पुलिस को उसकी तलाश थी। जनपद में उस पर करीब 20 मुकदमे विभिन्न थानों में हत्या, फिरौती आदि के दर्ज हैं। उसकी तलाश में जनपद पुलिस कई स्थानों पर दबिश भी दे चु…