बुलंदशहर। CM साहब, मेरे पापा हमसे छेड़छाड़ करते हैं : बुलंदशहर में दो बहनों का ट्वीट, पापा तमंचा दिखाकर बैड पर टच करते हैं - जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। CM साहब, मेरे पापा हमसे छेड़छाड़ करते हैं : बुलंदशहर में दो बहनों का ट्वीट, पापा तमंचा दिखाकर बैड पर टच करते हैं - जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बहनों ने अपने ही पिता पर छेड़खानी का आरोप लगाया। दोनों ने इसकी शिकायत सीएम योगी से ट्वीट के जरिए की। इसके साथ ही तमंचे की तस्वीर और वीडियो को भी टैग किया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही उसके दोस्त की तलाश में जुटा है। दोनो युवतियां विशेष संप्रदाय की है। मामला बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की दो बहनों ने अपने ही पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत किसी और से नहीं बल्कि सीधे सीएम योगी से की। दाेनों ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि मेरा पिता और उसका दोस्त मेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ करता है व रेप करने की कोशिश करता है। नहीं तो जाने से मारने की धमकी देता है। जब हम उनके इस कृत्य का विरोध करते हैं तो हमें तमंचे की बट से पीटा जाता है। हमारी मां को भी विरोध करने पर पीटा जाता है। वहीं, पीड़िता ने बताया कि मेरे पापा प्राइवेट पार्ट्स को भी टच करने की कोशिश करते हैं। सीएम योगी को किया ट्वीट हम स्थानीय पुलिस के पास भी गए, लेकिन क…