बुलंदशहर। घर में घुसकर दिन - दहाड़े दो लोगों ने महिला को मारी गोली, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर। घर में घुसकर दिन - दहाड़े दो लोगों ने महिला को मारी गोली, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
रिपो० राजेश शर्मा घर में घुसकर दो लोगों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह है मामला खुर्जा क्षेत्र के गांव कुराला निवासी फुरकान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी बुआ सायरा के घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ वहां आया। उनके हाथ में बंदूक और तमंचा था। उन्होंने आते ही सायरा से झगड़ा शुरू कर गोली चला दी। फुरकान और उसके भाई मुर्सलीन उन्हें बचाने के लिए घर में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उसकी बुआ सायरा के सीने व टांग में गोली मार दी। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित जहीर और उसके बेटे रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा बुलंदशहर।  खुर्जा क्षेत्र के गांव शहजादपुर कनैनी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया। वहीं फरार दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ङ्क्षसह ने …