बुलंदशहर। केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन पर : आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान के अन्तर्गत नगर में हुआ पथ संचलन
बुलंदशहर। केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन पर : आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान के अन्तर्गत नगर में हुआ पथ संचलन रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। जैसा कि ज्ञात है हिन्दू संस्कृति उत्सव की संस्कृति है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा इन्हीं उत्सवों में से 6 उत्सवों को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है जिसमें प्रथम उत्सव चैत्र प्रतिपदा उत्सव भारतीय हिंदू नव वर्ष राजा विक्रमादित्य की राज्य अभिषेक उपलक्ष में विक्रम संवत को बड़ी प्रमुखता से मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चैत्र शुक्लपक्ष प्रथम नवदुर्गा को मनाया जाता है गत वर्ष की भांति इस वर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत 2079 पथ संचलन स्वयंसेवक एकत्रीकरण शिकारपुर नगर में प्रतिपदा के अवसर पर नगर पथ संचलन का आयोजन डीएपी स्कूल, से शुरू होकर खुर्जा अड्डा, बड़ा बाजार, वर्फ चौराहा, मोती चौंक चौराहा, सर्राफा बाजार, छोटा बाजार, इमली बाजार, पैठ चौराहा, झाड़ीपत मन्दिर, चेनपुरा चौराहा, बड़ा बाजार, खुर्जा अड्डा होते हुए डीएपी स्कूल पर जा कर समाप्त हुआ। सुनील कुमार, ने स्वयंसेवकों को बताया कि आज भारतीय नववर्ष के दिन संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ हेडगेवार, का जन्म दिवस है एवं हिन्दू नव वर्ष मनाने का कारण यह भी बताया कि इस समय प्रकृति भी नववर्ष बनाती है जैसे वृक्षों पर नए पत्…