बुलंदशहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों पर जुल्म के विरुद्ध खोला मोर्चा, बलिया के जांबाज पत्रकारों को रिहा करे प्रशासन, पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ठा. विजय राघव

बुलंदशहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों पर जुल्म के विरुद्ध खोला मोर्चा, बलिया के जांबाज पत्रकारों को रिहा करे प्रशासन, पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ठा. विजय राघव
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पत्रकारों पर बढ़ते जुल्म सितम की घटनाओं से कलमकार कराह उठे हैं और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठन से जुड़े पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए है उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में नकल माफियाओं की पोल खोलने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के प्रकरण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलन्दशहर की ओर से जिलाधिकारी के द्बारा महामहीम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।  इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ों पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पत्रकार बंधु एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क पर इकट्ठे हुए हाथ पर काली पट्टी बांध कर वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और महामहिम राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, को ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव, ने बलिया प्रकरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि अब पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बलिया में प्रशासन ने जो भी किया है वह काफी निंदनीय कार्य है वहां के जिलाधिकारी और पुलिस…