बुलंदशहर। संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल ने छठा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी हुआ आयोजन
बुलंदशहर। संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल ने छठा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया, कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी हुआ आयोजन रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर। शिकारपुर में संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश का छटा स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद और विधायक भी रहे मौजूद। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल ने की विशिष्ट अतिथियों के रूप में बुलन्दशहर सांसद डॉ भोला सिंह, बुलन्दशहर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, डिबाई के विधायक सीपी सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गर्ग, अतिथि गण में मुख्य रूप से डॉ एसके गोयल, डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ राहुल गुप्ता, मंगल सेन गुप्ता एडवोकेट के साथ-साथ विभिन्न जनपदों से आए हुए संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य कवि डॉ आलोक बेजान, वीरेंद्र चौहान, हूस कमल भारद्वाज व अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में दिनेश अग्रवाल, महावीर सिंगल, मनमोहन गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र, तरुण मित्तल, योगेश वर्मा, वैभव गुप्ता, योगेश बंसल, अरुण गुप्ता, नीरज…