यूपी में लाउडस्पीकर का शोर हुआ डाउन। आवाज पर लगी रोक : प्रदेश में हटे 6 हजार से अधिक लाउडस्पीकर, 29 हजार धार्मिक स्थलों में वॉल्यूम कम
यूपी में लाउडस्पीकर का शोर हुआ डाउन। आवाज पर लगी रोक : प्रदेश में हटे 6 हजार से अधिक लाउडस्पीकर, 29 हजार धार्मिक स्थलों में वॉल्यूम कम ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश में अब राज्य सरकार आवाज पर रोक लगा दी है. इसके बाद लगातार लाउडस्पीकर हटाने का काम प्रशासन कर रहा है, वहीं कई जगहों में धर्मिक स्थलों से खुद लोग लाउडस्पीकर निकाल रहे हैं। प्रदेश में 6,031 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। वहीं, 29 हजार 674 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को तय मानक के हिसाब से वॉल्यूम कम किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर बुधवार सुबह प्रशासन ने प्रदेश के कई जिलों में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए. गोरखपुर के भी धार्मिक स्थलों से सरकार द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में लाउडस्पीकर हटवाए गए। वहीं देवीपाटन मंदिर के महंत ने सरकार के आदेश के क्रम में मंदिर से लाउडस्पीकर हटवाया. पुराने लखनऊ के धार्मिक स्थलों से 433 लाउडस्पीकर हटाए गए. कई जगह लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई. सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रशासन का सहयोग किया. मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर हटाए गए। सरकार की तरफ से बताया गया है कि अब तक प्रदेश के कुल 12 जोन और कमिश्नरेट में धार्मिक स्थानों पर लगे 6,031 लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है. वहीं, 29 हजार 674…