यूपी। इसरो साइंटिस्ट की पत्नि ने ही रची 25 लाख रुपए की लूट की साजिश : जानकर दंग रह गए अफसर
यूपी। इसरो साइंटिस्ट की पत्नि ने ही रची 25 लाख रुपए की लूट की साजिश : जानकर दंग रह गए अफसर एडिटोरियल डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के हरदोई (UP Hardoi) जिले में 4 दिन पहले इसरो के जूनियर साइंटिस्ट (ISRO Junior scientist) के घर 25 लाख रुपए की लूट की साजिश जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी ने ही रची थी। इस मामले की जांच के बाद जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी और साली व एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली है, पुलिस फिलहाल जूनियर साइंटिस्ट की पत्नी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें जूनियर साइंटिस्ट शशांक शुक्ला की पत्नी मुस्कान, साली तनु दीक्षित और एक अमिता गुप्ता नाम की महिला है। तनु और अमिता कोतवाली शहर के सीतापुर रोड की रहने वाली हैं। इनको पुलिस ने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट शशांक के घर में 29 मार्च को हुए 25 लाख रुपए की नकदी और जेवर की लूट के मामले में आरोपी बनाया गया है। जूनियर साइंटिस्ट शशांक शुक्ला की मां कांति देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर पर 3 नकाबपोश लुटेरों ने घुसकर मारपीट की और जेवरात व नकदी लूट ली। पुलिस को वारदात में नजर आई किसी करीबी के होने …