कैलाश खेर ने जब सीएम योगी से कहा कि हम दोनों भाई -भाई लगते है, तो इस बात पर किया था रिएक्शन ....
कैलाश खेर ने जब सीएम योगी से कहा कि हम दोनों भाई -भाई लगते है, तो इस बात पर किया था रिएक्शन .... रिपो ० राजेश शर्मा यूपी के बुलंदशहर में आयोजित जिला प्रदर्शनी में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम योगी से मुलाकात में उनकी क्या बात हुई। बुलंदशहर में आयोजित जिला प्रदर्शनी में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया।जिसमें मेरठ मंडल में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कैलाश खेर के गानों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान जब एबीपी गंगा की टीम ने कैलाश खेर की सीएम योगी से मुलाकात को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताईं। बुलंदशहर में कैलाश खेर का कार्यक्रम कैलाश खेर पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से इस प्रदर्शनी में नहीं आ पा रहे थे लेकिन अब जब हालात पहले से बेहतर हो चले है तो इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया. कैलाश खेर ने भी इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जलवा बिखेरते हुए सभी का दिल जीत लिया। मीडिया से बात करते हुए गायक ने कहा कि पिछले दो सालों से मेरा बुलंदशहर आना कैंसिल हो रहा था। इस साल महादेव की कृपा हुई है और मुझे बुलंदशहर की जनता से मिलने का मौका म…