बुलंदहर। आईपीएस श्लोक कुमार ने संभाला बुलंदशहर एसएसपी का चार्ज, पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता

बुलंदहर। आईपीएस श्लोक कुमार ने संभाला बुलंदशहर एसएसपी का चार्ज, पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी श्लोक कुमार ने सोमवार देर रात बुलंदशहर पहुंचकर जिले के एसएसपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत एसएसपी श्लोक कुमार ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि थानों में ही पीड़ितों की सुनवाई हो और उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर न होना पड़े। महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं पर सुनवाई न करने वाले थाना- कोतवाली प्रभारी एवम संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। शहर को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि आईपीएस श्लोक कुमार जिला रायबरेली से स्थानांतरित होकर बुलंदशहर आए हैं। वह रायबरेली से पहले हमीरपुर और गाजियाबाद में भी रह चुके हैं। मूल रूप से बिहार निवासी श्लोक कुमार का वर्ष 2014 में भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ था। आईपीएस श्लोक कुमार की पहली तैनाती आगरा में एएसपी के पद हुई। उनके पिता भी बिहार कैडर में सीनियर आ…