बुलंदशहर। राशन वितरण डीलर की दबंगई , महिलाओं ने अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप, कारवाई की मांग दी तहरीर

बुलंदशहर। राशन वितरण डीलर की दबंगई , महिलाओं ने अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप, कारवाई की मांग दी तहरीर
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के गांव दोलताशहर में महिलाओं ने राशन डीलर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरा राशन मांगने पर डीलर द्वारा महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट की गई। बात करने पर महिलाओं ने बताया कि गांव वीरपुर में राशन की दुकान है। महिलाओं ने बताया कि इसी दुकान से गांव के राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाता है। राशन डीलर द्वारा शासन द्वारा निर्धारित पूरा राशन नहीं दिया जाता है। गांव की महिला मिथलेश, बर्फी देवी एवं ममता ने बताया कि कोटेदार द्वारा गेहूं,चावल ही दिया जाता है जबकि सरकार की ओर से गेहूं,चावल के अलावा रिफाइंड, चना और नमक भी राशन धारकों के लिए आता है। जिसका वितरण कोटेदार द्वारा नहीं दिया जाता है। जब गांव की महिलाओं द्वारा पूरा राशन मांगा गया तो कोटेदार ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। कोटेदार के खिलाफ दी तहरीर पीड़ित महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर के आधार पर अनूपशहर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इन महिलाओं ने थाने में पहुंचकर मांग की है कि इस …