बुलंदशहर। देशी शराब के ठेके सेल्समैन ने जताया जान-माल का खतरा एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बुलंदशहर। देशी शराब के ठेके सेल्समैन ने जताया जान-माल का खतरा एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। जहांगीराबाद के अहार बाईपास कस्बा पर देशी शराब के ठेके सेल्समैन को मिल रही जान से मारने की धमकी। सेल्समैन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कारवाई करने लगाई गुहार। ये है पूरा मामला सेल्समैन अमित ने एसएसपी को दिए गए पत्र में बताया है कि मैं जहांगीराबाद के अहार बाईपास कस्बा पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है, प्रार्थी अमित पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर का रहने वाला है,  मोहित पुत्र सुखपाल ग्राम जखैता थाना शिकारपुर शराब के ठेके पर पहुंचा और चार देशी शराब के पव्वे मांगने लगा प्रार्थी ने डरकर चार पव्वे मोहित को दे दिये। इसके बाद नशे की हालत में मोहित ने पिस्टल हाथ में लेकर दुबारा शराब के ठेके पर आया और दुबारा से शराब मांगने लगा इस पर जब सेल्समैन मना करने लगा तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा शोर - शराबा होने पर काफी लोग मौके पर आ गए जिनको देख कर मोहित मौके से भाग गया। इसके बाद मोहित लगातार फोन पर हत्या जैसे करने की निबंध धमकियां दे रहा है और गाली गलौज कर रहा है जिसकी रिकॉर्डिंग अमित के पास हैं मोहित को अपनी जान का खत…