बुलंदशहर। महिला सिपाही पर पति ने किया कई बार जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज - जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर। महिला सिपाही पर पति ने किया कई बार जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बुलंदशहर। महिला थाने में तैनात सिपाही ने अपने पति पर कई बार जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। जिसके साथ वह शादी करना चाहता है। साथ ही पीड़िता सिपाही ने अपने देवर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 2018 में हुई थी दोनो की शादी महिला सिपाही ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2018 को हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसी दिन पीड़िता की बड़ी बहन की शादी भी आरोपी युवक के बड़े भाई के साथ हुई थी।  पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध पीड़िता का पति भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में पीड़िता महिला थाने में और उसका पति कोर्ट मोहर्रिर के पद पर जिला न्यायालय स्थित एक कोर्ट में तैनात है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ गलत व्यवहार करता था। तभी पीड़िता को जानकारी हुई कि उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध सं…