बुलंदशहर। पेंट कारोबारी की बेटियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर। पेंट कारोबारी की बेटियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी रिपो० लाल सिंह पहासू। शिवगंज कॉलोनी में पेंट कारोबारी के घर में बेटियों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लाखों की लूट कर बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाहर से खेलते हुए छोटी बेटी जब अंदर पहुंची तो उसने शोर मचा दिया, जिसके चलते आरोपी बदमाश मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। अनाज मंडी के पास स्थित शिवगंज कॉलोनी निवासी देवेंद्र पाठक की सोमना रोड के पास पेंट की दुकान है। देवेंद्र के भतीजे सोनू पाठक ने बताया कि उसके चाचा पत्नी के साथ दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में निजी काम से गए थे, जिस कारण उनके घर में चाचा की 17 और 10 साल की दो बेटियां अकेली थीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छोटी बेटी मान्या कॉलोनी की ही दुकान से सामान लेने गई थी। घर से जाने के दौरान बेटी ने दरवाजा बंद नहीं किया था। जिस कारण घर में बड़ी बहन 17 वर्षीय मानवी घर में अकेली थी। पीड़ित बेटियों ने पुलिस को बताया कि गेट खुला देखकर तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर बंधक बना लिया। जबकि दो अन्य बदमाश घर में रखी अलमारी और बेड से सामा…