बुलंदशहर। शिकारपुर एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, समाधान दिवस के दौरान किया गया लोगों की समस्याओं का निस्तारण

 

रिपो० रीशू कुमार

शिकारपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं का निस्तारण किये जाने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का प्रदेश भर में किया जा रहा आयोजन जिसके दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही किया जा रहा है निस्तारण। 

वहीं शिकारपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम अरविन्द कुमार, की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिकारपुर तहसील परिसर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं लोगों की जन समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मौके पर समस्याओं का समाधान पा कर खुश हुए लोग हालांकि शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान समस्त अधिकारियों के समक्ष पहुंची। 

करीब 90 समस्याओं में से तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य समस्याओं को किया सम्बन्धित विभागों को हस्तांतरित साथ ही तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, ने अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के सम्बन्धित विभागों को दिए निर्देश कहां की जल्द से जल्द होना चाहिए लोगों की समस्याओं का निस्तारण।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال