बुलंदशहर। कुकर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में नौ वर्षीय किशोर के साथ दिया था वारदात को अंजाम

बुलंदशहर। कुकर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में नौ वर्षीय किशोर के साथ दिया था वारदात को अंजाम
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने वाले तीनों आरोपियों अजय, गौरव और भरत को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। बता दें कि क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान शुक्रवार की देर रात तीन युवकों ने नौ वर्षीय किशोर को खेत में ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों अजय, गौरव व भरत निवासीगण गांव बगसरा कोतवाली अनूपशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी तथा पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया गया था। जान से मारने की दी थी धमकी शुक्रवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी थी, जिसमें शामिल होने पीड़ित किशोर गया हुआ था। उसी शादी में गांव बगसरा निवासी तीनों आरोपी भी गए थे। देर रात तीन युवकों ने नौ वर्षीय किशोर को खेत में ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर आने पर किशोर ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी। बताया कि वारदात के बाद उसे आरोपियों ने मारा पीटा और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनूपशहर यज्ञदत्त शर्मा ने…