बुलंदशहर। लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में लूट के आभूषण सहित अवैध हथियार बरामद

बुलंदशहर। लुटेरा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में लूट के आभूषण सहित अवैध हथियार बरामद
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। जिले के कई थाना क्षेत्रों में महिलाओं से जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने लूटे गए जेवरात, तमंचा, बाइक को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह गिरोह नहर, बंबे की पटरी पर लूटपाट करता था।  सोमवार को कोतवाली में सीओ उमेश पांडेय व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि अनूपशहर सहित कई थाना क्षेत्रों में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक टिकली पीली धातु की, तीन मंगलसूत्र, एक अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल, एक जंजीर, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी पाजेब सफेद ,धातु, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, 4 कारतूस एक बाइक बरामद हुई है।  पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम दिनेश शमर पुत्र चंद्रपाल शमर निवासी सुनाना अनूपशहर, मोंटी उर्फ आकाश पुत्र देवेन्द्र निवासी खनौदा अहार, सोहेल पुत्र मुबारक अली निवासी सलामतपुर अनूपशहर बताया। ये अनूपशहर क्षेत्र में आठ घटनाओं, नरसेना, स्याना, बीबीनगर क्षेत्र …