अलीगढ़। शादी समारोह में आए बुलंदशहर के युवक का नहर में तैरता हुआ मिला शव

अलीगढ़। शादी समारोह में आए बुलंदशहर के युवक का नहर में तैरता हुआ मिला शव
अलीगढ़ के रायपुर में शादी समारोह में आया था मृतक रिपो० अभिषेक चौधरी हरदुआगंज।  बुलंदशहर के कस्बा पहासू से दो दिन पहले पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ आए युवक का शव मंगलवार को हरदुआगंज थाना क्षेत्र में नहर में उतराता मिला है, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच में जुटी है। हरदुआगंज थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर को बरौठा नहर पुल के निकट 32 वर्षीय युवक का करीब दो दिन पुराना शव नहर में पड़ा होने की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया था। मृतक युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसपर जनपद बुलंदशहर के कस्बा पहासू के अशोक नगर निवासी प्रेमकुमार पुत्र नारायण सिंह का पता अंकित था। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि आधार कार्ड के पते पर संपर्क करने पर प्रेमकुमार के स्वजन थाने आ गए जिन्होंने बताया कि अलीगढ़ के गोधा थाना अंर्तगत गांव रायपुर में पत्नी सुनीता की बुआ के नाती की दो मई को शादी थी। जिसमें शामिल होने प्रेमकुमार पत्नी सुनीता व चार वर्ष के बेटे के साथ रविवार को ही आ गया था। रविवार की शाम को रायपुर से अचानक लापता हो गया था। स्वजनों ने मोर्चरी पह…