यूपी। सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने घर : अपने घर 5 साल बाद रात बिताएंगे योगी आदित्यनाथ, योगी सबसे पहले अपने मां के पास पहुंचे, गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण

यूपी। सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने घर : अपने घर 5 साल बाद रात बिताएंगे योगी आदित्यनाथ, योगी सबसे पहले अपने मां के पास पहुंचे, गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम योगी देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत कई नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया। 6 शिक्षकों को शॉल देकर उन्हें धन्यवाद दिया। उ न्होंने कहा कि मैं यहां कक्षा 1 से 9 तक पढ़ा हूं। मुझे याद है कि 1940 से 2014 तक मेरे गुरु यहां नहीं आ पाए। जबकि उनका जन्म यहीं हुआ था। वहीँ उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की वहां माफिया की अब कमर टूट गयी है। स्थिति ऐसी है की अब वे सीधे खड़े नहीं हो पा रहे हैं। जीवन में संन्यास लेने के बाद किसी संन्यासी के लिए समाजिक रिश्ते बदल जाते हैं, मगर मां का रिश्ता सदैव बना रहता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत…