बड़ी खबर। अग्निपथ योजना के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, यूपी में प्रदर्शन कर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा और बिहार में तोड़फोड़ और आगजनी
बड़ी खबर। अग्निपथ योजना के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, यूपी में प्रदर्शन कर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा और बिहार में तोड़फोड़ और आगजनी ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव (यूपी) केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का जिलेभर में विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सेना की तैयारी कर रहे सैंकड़ों युवा सरकार की इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। चार साल के नौकरी को लेकर गहराया विवाद युवाओं ने कहा की चार साल की नौकरी देने का क्या औचित्य है? यह सरकार नहीं बता पा रही है। युवाओं का कहना है कि हम चार-पांच साल से सेना की तैयारी कर रहे हैं। क्या इस तैयारी का यह मतलब है कि सिर्फ चार साल के लिए ही सेना को जॉइन करें। युवाओं ने बुलंदशहर के खुर्जा अड्डा, मलका पार्क, कालाआम चौराहा, भ्रूड चौराहा, स्याना अड्डा आदि जगहों पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर दौड़ाया। प्रदर्शनकारी युवा अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे थे। खुर्जा में भी आर्मी की तैयारी कर रही युवाओं ने सरकार की इस स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन किया। खुर्जा के बाद अब बुलंदशहर रोड चौराहे पर भी युवाओं…