बुलंदशहर। देहाज में भैंस और बुलट नही दी तो पत्नी को मार डाला, पति समेत सात नामजद

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। गांव सुल्तानपुर बिलौनी में एक युवती को दहेज में भैंस व बुलट नहीं लाने पर ससुरालियों ने मार दिया। मौत के बाद स्वजनों ने जमकर हंगामा किया।

कहा, जिस समय वह आए, शव कमरे में फर्श पर रखा हुआ था। हंगामे के बाद पति समेत सभी ससुरालियां फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। मृतका के भाई ने दहेज की खातिर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सात को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। पुलिस नामजद आरोपितों को तलाश रही है।

यह है मामला

अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली के गांव चालाकपुर निवासी रवेंद्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहन रेनू (22) की शादी वर्ष 2018 में गांव सुल्तानपुर बिलौनी निवासी पंकज कुमार से हुई थी। इसमें हैसियत से ज्यादा सामान दिया था। ससुरालजन इससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग कर रहे थे। कुछ माह पहले ससुरालियों ने भैंस व बुलट बाइक की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर वह रेनू के साथ मारपीट की गयी। मंगलवार सुबह उन्हें फोन से जानकारी मिली कि रेनू की मौत हो गयी है। शव घर में ही है। 

मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। ससुरालियों ने रेनू पर फांसी लगाकर जान देने की बात बतायी। जिस समय वह घर पहुंचे शव फंदे पर नहीं जमीन पर रखा हुआ था। उन्होंने रेनू की दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों का उग्र रूप देखकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

सूचना पर सीओ डिबाई रमेश चंद त्रिपाठी, तहसीलदार और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। साथ ही पुलिस पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

थाना छतारी प्रभारी राहुल कुमार कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपित पति पंकज, सास रूपवती, जेठ प्रमोद, जेठानी पूनम समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बुलंदशहर में दो व्यक्तियों ने खाया जहरीला पदार्थ

बुलंदशहर/जहांगीरपुर। जहांगीरपुर क्षेत्र दो व्यक्तियों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। समय से उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। 

जहांगीरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने बुधवार को किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर स्वजन को जानकारी हुई। वहीं दूसरी तरफ थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने भी जहर खा लिया। दोनों को खुर्जा के ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के संचालक डा. डीपी सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की हालत में अब सुधार है। जब उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत नाजुक थी। दोनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0