बुलंदशहर। शादान अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, फिरौती के लिए किया था शादान का दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बुलंदशहर। शादान अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, फिरौती के लिए किया था शादान का दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई क्षेत्र में हुए 6 वर्षीय शादान अपहरण कांड का सिर्फ 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शादान को सकुशल बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आने की भनक पाकर महिला समेत दो आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए शादान का अपहरण किया था। बालक सादान अपहरण की योजना में एक महिला भी शामिल रही। महिला ने बालक को अपने साथ घर पर रखा। हालांकि बालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।  एसएसपी श्लोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बालक के अपहरण में गांव गोधना(डिबाई) का ही आरोपी सिराजुद्दीन, संभल के गुन्नौर क्षेत्र के नेहरू चौराहा निवासी मोहम्मद रिहान एवं मोहम्मद अरमान, बदायूं के जरीफनगर निवासी शािहद पुत्र इब्नेहसन और मुसब्बिर तथा एक महिला शामिल रही। आरोपियों का इरादा सादान का अपहरण कर उसके पिता से पांच लाख रुपये फिरौती वसूलना था।  आरोपी सिराजुद्दीन की मंशा थी कि फिरौती वसूलने के बाद उसके द्वारा अपह्त बालक के पिता शहजाद के उधार के एक लाख रुपये चुका दिए जाएंगे।…