बुलंदशहर। टॉप-10 अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
बुलंदशहर। टॉप-10 अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/सलेमपुर। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात्रि में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा अभिसूचना के आधार पर एक टॉप-10 अपराधी ग्यासुद्दीन को शेरगढी पुलिया के पास से अवैध असलहा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ग्यासुद्दीन शातिर किस्म का अपराधी है जो काफी समय से फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ग्यासुद्दीन पुत्र उमर मौहम्मद निवासी ग्राम चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त ग्यासुद्दीन का आपराधिक इतिहास थाना सलेमपुर पर धारा 3/25 अवैध शस्त्र व धारा 8/20 NDPS ACT थाना सलेमपुर, बुलन्दशहर, एनसीआर-37/2022 धारा 504 में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम उ.नि. चन्द्रप्रकाश गौतम, का. शेखर यादव, का. रवि कुमार, का. अनुज कुमार। बुलंदशहर। पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए किया पौधरोपण बुलंदशहर…