बुलंदशहर। बाइक चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
बुलंदशहर। बाइक चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार रिप० लाल सिंह बुलंदशहर/पहासू। पहासू पुलिस ने बाइक चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को बीती रात गिरफ्तार किया। फर्जी नेमप्लेट लगाकर चोर बाइकों को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार लोगों ने नोएडा से बाइक चोरी करना कबूला है। बुधवार रात काली नदी के पास पीतमपुरा तिराहे पर पुलिस नियमित चेकिंग पर थी। तभी पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा में तेज गति से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया।पकड़े जाने पर दोनो के पास से चोरी की बुलेट तथा हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुयी। पकड़े लोगों ने अपने नाम संदीप पुत्र पीताम्बर तथा पंकज पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सुरजावली बताया। पुलिस की जांच में बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरोपियों ने बाइकों को नोएडा से चोरी करना स्वीकार किया है। बुलन्दशहर। पत्नी को हुई दूसरी बेटी तो अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकला पति बुलंदशहर/देहात। पत्नी ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने पत्नी और नवजात बेटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। साथ ही अस्पताल से भाग गया। आरोप है कि प…