बुलंदशहर। जेल में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, महिला बंदियों के चहरों पर आई मुस्कान
बुलंदशहर। जेल में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, महिला बंदियों के चहरों पर आई मुस्कान रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। आज हरियाली तीज का त्योहार जो बेहद खास होता है। खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए। अपने घरों या क्लब में अक्सर आपने महिलाओं को तीज का त्योहार मनाते देखा होगा। लेकिन बुलंदशहर जेल में भी तीज का त्योहार बड़ी जोर शोर से मनाया जा रहा है। इन तस्वीरों में दिखाई दे रही ये महिलाएं जो सुहाग की सलामती के लिए सजी सवरी है। ये किसी क्लब में नही है बल्कि इन्हें ये मौका स्वमसेवी संस्था के सहयोग से मिला है। और ये बुलंदशहर जिला जेल में विभिन्न मामलों में बंद है। लेकिन आज ये अपने सारे गम भुलाकर तीज का त्योहार मना रही है। इन महिला बंदियों के चेहरों पर मुस्कान है। वहीं बुलंदशहर जेल अधीक्षक ने बताया कि वो प्रतिबद्ध है। जेल में निरुद्ध बंदियो के जीवन में आशावादी दृष्टिकोण लाने के लिए इसके लिए वो समय समय पर इस तरह के आयोजन करते रहते है। आपको बता दें इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कुवांरी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दि…