यूपी/बड़ी खबर। बुलंदशहर में 10 वीं के चार छात्र ने UKG के छात्र का किया था अपहरण, फिरौती न मिलने पर दिया था हत्या की वारदात को अंजाम, अलीगढ से बरामद हुआ था छात्र का शव - पढ़िए पूरी खबर

यूपी/बड़ी खबर। बुलंदशहर में 10 वीं के चार छात्र ने UKG के छात्र का किया था अपहरण, फिरौती न मिलने पर दिया था हत्या की वारदात को अंजाम, अलीगढ से बरामद हुआ था छात्र का शव - पढ़िए पूरी खबर
ब्यूरो चीफ, ललित चौधरी यूपी/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नाबालिग 4 बच्चों ने एक ऐसे सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया, जिसे सुनकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे, बुलंदशहर में बेखौफ 14 साल के 4 बच्चों ने न सिर्फ अपहरण की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि फिरौती पाने में नाकामयाब होने के बाद चारों नाबालिग बच्चों ने एक 7 वर्षीय मासूम को बेरहमी के साथ मौत की नींद सुला दिया, यह घटना समाज के दिल को झकझोर ने वाली है। आज के बच्चों के अपराध की दुनिया की ओर बढ़ाते कदमों को देखकर लगता है कि हम लोग भले ही चांद और मंगल ग्रह पर पहुंचकर आधुनिकता की बातें करते हो, लेकिन कहीं ना कहीं इस आधुनिकता ने समाज से बचपन छीन लिया है, फिर चाहे नाबालिग बच्चे के द्वारा मां का कत्ल हो या फिर पब्जी गेम खेलने को रोकने पर पिता की पिटाई का मामला। नाबालिग बच्चों ने क्यों किया अपहरण? यूं तो उत्तर प्रदेश का जनपद बुलंदशहर अक्सर आपराधिक वारदातों को लेकर चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार चर्चा कुछ ज्यादा जोर पर है - वजह है नाबालिग बच्चों के द्वारा अपहरण जैसी बड़ी वारदात के बाद फिरौती की रकम न मिलने पर मासूम को मौत के घाट …